नई दिल्ली. नेताओं और मंत्रियों से मर्यादित और शालीनता भरे व्यवहार की अपेक्षा की जाती है लेकिन ये मंत्री अक्सर शब्दों की गरिमा भूलाकर अपनी जुबानी तरकश से अपशब्द भरे तीर छोड़ते नजर आते हैं. ताजा मामला बेंगलुरु का है. यहां भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली पर एक महिला को अपशब्द कहने और बदसलूकी का आरोप लगा है. दरअसल, पीड़ित महिला ने भारी बारिश के बाद बेंगलुरु के वरथुर में कुछ मुद्दों के बारे में विधायक को शिकायत पत्र सौंपने और बात करने की कोशिश की तो भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली भड़क उठे.
https://33W SuperVOOC चार्जिंग के साथ Oppo A57e भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली ने जमकर बदसलूकी की. उनका बदसलूकी का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला महादेवपुरा विधायक से बराबर बातचीत करने की कोशिश कर रही है लेकिन विधायक तेज आवाज मे चिल्लाने लगे. इस दौरान उन्होंने महिला के हाथ से पेपर लेकर भी फाड़ दिए. बाद उन्होंने पुलिस को आदेश दिया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया जाए. इस वीडियो के बाद भाजपा विधायक की काफी आलोचना हो रही है. भाजपा विधायक लिंबावली द्वारा महिला के साथ किए गए दुर्व्यवहार से लोगों में आक्रोश है और इसकी कड़ी निंदा भी की जा रही है.
https://झारखंड के विधायक यहां रुके, इसलिए जल्द ED-IT का पड़ेगा छापा : भूपेश









