আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

33W SuperVOOC चार्जिंग के साथ Oppo A57e भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: September 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Oppo A57e को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 13,999 रुपए रखी गई है और फोन को 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है. इसे फ्लिपकार्ट से ब्लैक और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा. इसमें एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1 दिया गया है. इसके अलावा इसमें 6.56 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है. इसमें मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है.

https://झारखंड के विधायक यहां रुके, इसलिए जल्द ED-IT का पड़ेगा छापा : भूपेश

इस फोन में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है. कैमरे के साथ नाइटस्केप सेल्फी मोड है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.2, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W SuperVOOC की चार्जिंग का सपोर्ट है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी मिलेगा.

https://‘ऐ दिल है मुश्किल’ के डायलॉग पर ऐश्वर्या राय की हमशक्लस का वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now