नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नाव बीच मझधार में थी, तभी एक सांप आ गया. सांप की वजह से नाव पर भगदड़ जैसी स्थिति हुई और डूब गई. इस हादसे में 17 लोग डूबे थे और सात लोगों की मौत हो चुकी है. गौरतलब है कि गाजीपुर के सेवराई तहसील के अठहठा गांव में एक दिन पहले ही देर शाम हुए नाव हादसे में कुल 17 लोग डूब गए थे. इसमें से कल देर शाम 3 लोगों को निकाला गया, जिसमें से दो की मौत हो गई जबकि एक का इलाज होने के बाद स्वस्थ होकर घर चला गया.
https://देश को मिला पहला स्वदेशी INS विक्रांत, जानिए इसकी खासियत
पांच लापता लोगों की लाश में आज सुबह निकाली गई. ग्रामीणों ने बताया कि एक सांप की वजह से यह घटना हुई है. इन लोगों ने जिला प्रशासन के द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहनीय की. इस पूरे मामले पर एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ, पीएससी और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू चला जा रहा है, जिसकी मदद से सभी डूब हुए लोगों को निकाल लिया गया है. एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा.
https://तीन नए जिलों में कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना









