আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तीन नए जिलों में कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना

Published on: September 1, 2022
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन ने तीन नए जिलों में कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है. मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ओएसडी के रूप में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना कलेक्टर के पद पर की गई है.  सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2013) के अधिकारी जगदीश सोनकर, मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2014) के अधिकारी एस जयवर्धन और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015) के अधिकारी डी राहुल वेंकट को कलेक्टर पदस्थ किया गया है.

https://अवैध मुरुम खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त

इसी तरह मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ओएसडी (पुलिस) के रूप में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना पुलिस अधीक्षक के पद पर की गई है. सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2018) की अधिकारी अंकिता शर्मा, मोहला-मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2018) के अधिकारी येदुवेल्ली अक्षय कुमार और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारतीय पुलिस सेवा (2012) के अधिकारी राजेश कुकरेजा को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है.

https://युवक ने कहा- स्कूली बच्चों के लिए सड़क नहीं.. मुख्यमंत्री ने दी तत्काल स्वीकृति

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now