गणेश उत्सव की शुरुआत आज बुधवार से हो रही है. लोग इस पर्व को हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार गणेश जी को भोग चढ़ाकर किस तरह कर सकते हैं प्रसन्न. एक बात का ख्याल सभी राशि वालों को रखना है कि श्री गणेश के भोग में तुलसी की पत्ती का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
मेष : इन राशि वालों को गणेश जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाने चाहिए. इससे आपकी सारी आर्थिक समस्या दूर हो जाएंगी.
वृषभ : इन राशि वालों को गणेश जी को मोदक का भोग लगाना चाहिए. इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
मिथुन : इन राशि वालों को गणेश जी को 11 से 21 दूर्वा अर्पित करने चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होगा और घर में संपन्नता भी आएगी. गणेश जी के द्वारा ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वाद भी मिलेगा.
कर्क : इन राशि वालों को गणेश जी को बर्फी का भोग लगाना चाहिए. इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
सिंह : इन राशि के जातकों को भगवान गणेश को गुड़ का भोग लगाना चाहिए. इससे भी श्री गणेश बहुत प्रसन्न होते हैं.
कन्या : इन राशि वालों को गणेश जी को मूंग की दाल के हल्वे का भोग लगाना चाहिए. इससे जल्द आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी.
https://11 साल की बेटी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, दंपत्ति गिरफ्तार
तुला : इन राशि के जातकों को भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए. इससे श्री गणेश बहुत ही जल्दी प्रसन्न होते हैं.
वृश्चिक : इन राशि वाले लोगों को गणेश जी को बूंदी और बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए. इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
धनु : इन राशि वालों को गणेश जी को 10 दिन तक केले का भोग लगाना चाहिए. इससे भी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
मकर : इन राशि वाले लोगों को गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना चाहिए. श्री गणेश से प्रार्थना कीजिए कि सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी हो.
कुंभ : इन राशि वालों को गणेश जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए. इससे आपकी जिंदगी में जितने भी विघ्न आ रहे है, विघ्नहर्ता जल्द ही इन कष्टों को दूर करेंगे.
मीन : इन राशि वाले गणेश जी को बेसन के लड्डू, बूंदी के लड्डू या किसी भी प्रकार के लड्डू का भोग लगा सकते हैं या मोदक का भी भोग लगा सकते हैं.
https://भाजपा नेत्री पार्टी से सस्पेंड, नौकरानी को पीटने का है आरोप











