सरगुजा. एक पिता ने अपनी ही 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी. बाद पेड़ से लटका दिया था. इस हत्या का खुलासा वारदात के डेढ़ महीने बाद हुआ है. पुलिस ने इस मामले में बच्ची की सौतेली मां और आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार खाला निवासी विश्वनाथ एक्का (40) ने 3 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 11 साल की बेटी न्यासा एक्का 29 जून से लापता है. उसका कुछ पता नहीं चल रहा है. पुलिस ने उसकी शिकायत पर बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की थी और जांच कर रही थी. पुलिस को भी उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था.
https://भाजपा नेत्री पार्टी से सस्पेंड, नौकरानी को पीटने का है आरोप
इस बीच 26 अगस्त को विश्वनाथ फिर से पुलिस के पास आया और उसने बताया कि लिबरा के जंगल में उसकी बेटी का कंकाल मिला है. बाद पुलिस ने मौके से कंकाल बरामद किया था और पीएम के लिए भेजा था. पीएम रिपोर्ट में इस बात का पता चला कि बच्ची की हत्या की गई थी. बाद पुलिस ने बच्ची के पिता से सख्ती से पूछताछ की, तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी विश्वानाथ ने बताया कि मेरे बेटी बात नहीं सुनती थी. कुछ दिन से खाना भी नहीं बना रही थी.29 जून को भी उसने ऐसा ही किया था. बैल को चारा भी नहीं दिया था, इसलिए मुझे गुस्सा आ गया तो मैंने उसे डंडे से पीट दिया. पीटने के दौरान वह गिरकर घर में रखे बड़े पत्थर से टकरा गई. उसके सिर से काफी खून बह रहा था. कुछ देर में उसकी मौत हो गई थी.
https://1 सितंबर से होंगे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर







