আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पत्नी की अन्य महिलाओं से तुलना करना भी मानसिक क्रूरता : हाईकोर्ट

Published on: August 17, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि पत्नी की अन्य महिलाओं से तुलना करना भी मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है. केरल हाईकोर्ट ने ये भी कहा है कि पति की ओर से बार-बार ये ताना मारा जाना भी मानसिक क्रूरता है कि वो उसकी उम्मीद पर खरा नहीं उतर रही है. केरल हाईकोर्ट ने ये टिप्पणी तलाक के एक मामले में सुनवाई करते हुए की. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक व्यक्ति ने केरल हाईकोर्ट में तलाक के लिए याचिका दाखिल की थी. उस व्यक्ति की शादी 2019 में हुई थी. दोनों के बीच सुलह की कोशिशें विफल रही थीं. सुलह की सभी कोशिशें विफल रहीं तब मामला हाईकोर्ट पहुंच गया. महिला की ओर से पति की क्रूरता का जिक्र किया गया था.

https://पहलगाम में ITBP की बस खाई में गिरी, 7 जवानों की मौत

जस्टिस अनिल के नरेंद्रन और जस्टिस सीएस सुधा की बेंच ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि पत्नी की किसी दूसरी महिला से तुलना करना मानसिक क्रूरता है. पत्नी से इसे सहन करने की उम्मीद नहीं की जा सकती. महिला ने केरल हाईकोर्ट में ये कहा कि उसका पति लगातार ये कहकर प्रताड़ित कर रहा था कि वह क्यूट नहीं है, वह उसकी उम्मीद के मुताबिक नहीं है इससे उसे निराशा होती थी. कोर्ट ने इस मामले में मध्यस्थता भी कराई और मध्यस्थ भेजकर दोनों पति-पत्नी को साथ लाने की कोशिश भी की. कोर्ट ने अपने फैसले में ये भी कहा कि जब पति-पत्नी एक बार अलग हो जाते हैं और ये अलगाव अधिक समय तक रहता है. फिर दोनों में से कोई एक तलाक के लिए याचिका दाखिल करता है तो ये माना जा सकता है कि शादी टूट गई है.

https://‘सालार’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now