नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक बस के गहरी खाई में गिरने के कारण भारत तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी के 7 जवानों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए. घायल जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर स्थित आर्मी हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट किया गया है. आईटीबीपी कर्मी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे थे. ब्रेक फेल होने के कारण बस हादसे का शिकार हुई और सड़क से फिसलकर नदी के किनारे जा गिरी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
https://‘सालार’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
घटनास्थल के लिए आईटीबीपी के कमांडोज को रवाना किया गया, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके. दुर्घटना की वास्तविक जगह फ्रिसलान बताई जा रही है, जो पहलगाम से करीब 16 किलोमीटर दूर है. जवानों को ले जा रही बस सड़क से फिसलकर करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरी. आईटीबीपी के पीआरओ ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, हमारे 7 जवानों की जान गई है, 30 घायल हुए हैं. हम घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराएंगे. आईटीबीपी मुख्यालय स्थिति पर नजर रखे हुए है. प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी.









