আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दुर्ग समेत कई रेलवे स्टेशनों, मंदिरों को उड़ाने की धमकी, मिली चिट्ठी

Published on: September 16, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. जैश-ए-मोहम्मद के एरिया कमांडर मैसुल अहमद के नाम से रोहतक रेलवे स्टेशन मास्टर को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से जीआरपी, आरपीएफ की एसआईवी (स्पेशल इंटेलीजेंस विंग), आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) और हरियाणा की सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं. जीआरपी और आरपीएफ के उच्चाधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. रोहतक रेलवे स्टेशन मास्टर यशपाल मीणा को शनिवार की दोपहर डाकिया के माध्यम से दो पत्र मिले. जैसे ही स्टेशन मास्टर ने पहला पत्र खोलकर पढ़ा तो उनके होश उड़ गए. पत्र भेजने वाले ने अपना नाम जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर मैसुल अहमद जम्मू-कश्मीर, करांची पाकिस्तान लिखा था.

http://उच्च शिक्षामंत्री के गृहनगर के कॉलेज की दुर्दशा, पठन-पाठन हुआ मुश्किल

उसने पत्र में लिखा है कि 8 अक्टूबर को जैश-ए-मोहम्मद अपने जेहादियों की हुई मौत का बदला जरूर लेगा और रेलवे स्टेशनों व मंदिरों में धमाके करेगा. पत्र में लिखा है कि रोहतक, हिसार, कुरुक्षेत्र, महाराष्ट्र के मुंबई सिटी स्टेशन, चेन्नई, बंगलूरू, जयपुर, कोटा, भोपाल, इटारसी, दुर्ग के स्टेशनों पर बम धमाके करेगा. इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, हरियाणा व यूपी के स्टेशन पर मंदिरों को निशाना बनाकर उड़ाया जाएगा. पत्र को गंभीरता से लेकर जांच शुरू करा दी गई है. वहीं स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं. इधर, चिट्ठी के मिलने के बाद रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. आरपीएफ कमांडेंट अनुराग मीणा के मुताबिक दोनो रेलवे स्टेशन के निरीक्षकों को ये सख्त हिदायत दी गई है कि वे सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही न बरते.

http://फिर चर्चा में पीली साड़ी वाली महिला, अब स्कर्ट में आई नजर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now