विष्णुचंद्र शर्मा
खरसिया. शासकीय महात्मा गांधी कॉलेज में पठन-पाठन के लिए बरसात बाधा बनी हुई है, वहीं अन्य असुविधाएं छात्र-छात्राओं के लिए दुश्वार बनी हुई हैं. लगभग उन्नीस सौ नियमित विद्यार्थियों और ढाई हजार निजी विद्यार्थियों वाले इस महाविद्यालय में कक्ष की कमी से वैसे ही बैठक व्यवस्था बिगड़ चुकी है, वहीं बारिश में रिसता जर्जर भवन पढ़ाई को बाधित कर देता है. हाल ही में यहां विद्यार्थियों के लिए सीट तो बढ़ाई गई, पर उनके बैठने के लिए कक्ष का निर्माण पहले नहीं किया गया, ऐसा क्यूं किया गया यह समझ से परे है.
http://INDvsSA T20 : बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, धर्मशाला में मैच कराने पर फैंस ने उठाए सवाल
इसके अलावा बाथरूम से सतत आ रही दुर्गंध विद्यार्थियों के लिए विशेष कठिनाई बनी रहती है. वहीं स्वच्छता का यह अभाव पूरे कॉलेज परिसर में कीचड़ एवं जमी हुई कई के रूप में देखा जा सकता है. उल्लेखनीय होगा कि सप्ताह भर बाद ही यहां राज्य स्तरीय वॉलीबॉल स्पर्धा का आयोजन किया जाना है. वहीं उच्च शिक्षामंत्री के गृहग्राम का कॉलेज ही दुर्दशा से जूझ रहा है.
http://फिर चर्चा में पीली साड़ी वाली महिला, अब स्कर्ट में आई नजर
जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716
http://61 सैलानियों से भरी नाव गोदावरी नदी में पलटी, 12 की मौत







