नई दिल्ली. सूर्य के वायुमंडल में हुए एक छेद की वजह से आज पृथ्वी से एक सौर तूफान टकरा सकता है. सूर्य के वायुमंडल में हुए इस छेद से गैसीय पदार्थ निकल रहे हैं, जो तेज सौर हवाओं के साथ मिलकर G1-श्रेणी का सौर तूफान बना रहे हैं. यह गैसीय पदार्थ सूर्य के वातावरण में बने एक दक्षिणी छिद्र से बह रहा है. नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के मुताबिक आज मामूली G1 श्रेणी के भू-चुंबकीय तूफान के पृथ्वी से टकराने की संभावना है.
https://खुशी कपूर ने शेयर कर दी ऐसी कातिलाना फोटोज, मच गया हल्ला!
NOAA ने चेतावनी दी है कि इसी के साथ पृथ्वी पर तेज गति की सौर हवा प्रवेश कर सकती है. अमूनन G-1 श्रेणी के इन तूफानों को सबसे कम हानिकारक माना जाता है. वैज्ञानिकों ने ऐसे सौर तूफानों को G1 से G5 के बीच कैटिगराइज किया हुआ है. जी-5 श्रेणी के तूफान को सबसे शक्तिशाली और विनाशकारी माना जाता है. हालांकि G-1 श्रेणी का यह तूफान अधिक नुकसान नहीं पहुंचा सकता है, लेकिन इससे हमारे बिजली ग्रिड के निष्क्रिय होने और सैटेलाइट्स को नुकसान पहुंच सकता है. जानकारों की मानें तो अगर ये सौर तूफान पृथ्वी से टकराता है तो इससे पूरी दुनिया में ब्लैकआउट हो सकता है.
https://17 गांवों की जमीनों की खरीदी-बिक्री, बटांकन और डायवर्सन पर रोक









