नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की छुट्टी का आवेदन वायरल हो रहा है. इसमें सिपाही ने अपने सीनियर अधिकारी को लिखा है कि शादी को सात महीने हो गए हैं, अभी तक कोई ‘खुशखबरी’ नहीं मिली है, इसलिए कृपया 15 दिन का अवकाश देने की कृपा करें. अब यही आवेदन पत्र अब पूरे जिले की सुर्खियां बटोर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जिले की डायल 112 में तैनात गोरखपुर के सिपाही ने यह आवेदन दिया है. इस प्रार्थना पत्र में जवान ने अपने अधिकारी को लिखा है, ‘महोदय, प्रार्थी की शादी को सात महीने हो गए. अभी तक खुशखबरी नहीं मिली
https://एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती, जानिए कितना हुआ सस्ता
मैडम (पत्नी) ने डॉक्टर के सलाह के अनुसार दवा ली है और उसके साथ रहना है. प्रार्थी घर पर निवास करेगा. इसलिए श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी को 15 दिन की EL (अर्जित अवकाश) देने की कृपा करें तो आपकी महान दया होगी.’ बलिया के पुलिस महकमे में ये पत्र वायरल होते ही सभी की चर्चा का विषय बन गया है. एक तरफ जहां पुलिस महकमे के लोग और इस कॉन्सटेबल के साथ इसे लेकर हंसी ठिठोली कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ छुट्टी की वजह को लेकर खूब विचार-विमर्श भी हो रहा है.
https://VIDEO : शहनाज ने रखी शादी करने की शर्त, टूटेगा लाखों का दिल









