नई दिल्ली. अगस्त महीने के पहले दिन लोगों को खुशखबरी मिली है. कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 36 रुपए की कमी की गई है. बता दें कि आज से 19kg का कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 2012.50 रुपए की जगह 1976.50 रुपए में मिलेगा. वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 2132.00 रुपए के बजाय 2095.50 रुपए हो गई है. जबकि मुंबई में 19kg का कमर्शियल सिलेंडर खरीदने के लिए अब 1936.50 रुपए चुकाने होंगे और चेन्नई में इसकी कीमत 2141 रुपए हो गई है. हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
https://VIDEO : शहनाज ने रखी शादी करने की शर्त, टूटेगा लाखों का दिल
दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर खरीदने पर आपको 1053 रुपए चुकाने होंगे. इसके अलावा कोलकाता में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1079 रुपए है. वहीं मुंबई में इसके लिए 1052 तो चेन्नई में 1068 रुपए चुकाने होंगे. गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपए की कटौती की गई थी. तब दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 2012.50 रुपए, मुंबई में 1,972.50 रुपए, कोलकाता में 2,132 रुपए और चेन्नई में 2,177.50 रुपए हो गई थी. वहीं, घरेलू रसोई गैस के दाम में 6 जुलाई को 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा की कीमतें ऊंचाई पर पहुंचने के बीच यह मई से एलपीजी कीमतों में तीसरी वृद्धि थी.
https://भारी कैश के साथ पकड़े गए तीनों विधायक निलंबित, भाजपा पर ‘ऑपरेशन लोटस’ का आरोप










