আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दूषित पानी पीने से 6 लोगों की मौत, 71 अस्पताल में भर्ती

Published on: July 17, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. ओडिशा के रायगड़ा जिले में दूषित पानी पीने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 71 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दूषित पानी पीने के बाद लोगों को दस्त और उल्टियां होने लगी. मामले में नवीन पटनायक की सरकार ने स्वास्थ्य अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है. उधर, घटना को लेकर विधानसभा में भी विरोध प्रदर्शन हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों में काशीपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों से मौतों की सूचना मिली है. उन्होंने कहा कि 11 डॉक्टरों की एक टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा किया. इस दौरान पानी और बीमार मरीजों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है.

https://पीवी सिंधु ने जीता सिंगापुर ओपन, फाइनल में चीनी खिलाड़ी को हराया

अधिकारियों ने कहा कि पानी से होने वाली बीमारी पहले मलीगुडा गांव में और इसक बाद में दुदुकाबहल, टिकीरी, गोबरीघाटी, रौतघाटी और जलाखुरा गांवों में फैल गई. उन्होंने बताया कि डांगसिल, रेंगा, हाडीगुडा, मैकांच, संकरदा और कुचिपदार गांवों में कई अन्य लोग भी दस्त से पीड़ित हैं और घर पर उनका इलाज चल रहा है. खुले स्रोतों से पानी पीने के बाद अस्पताल में भर्ती 71 लोगों में से 46 का इलाज टिकिरी पब्लिक हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में, 14 काशीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और 11 लड़कियों का थातीबार पीएचसी के एक आश्रम स्कूल में इलाज चल रहा है. एक मरीज की हालत बिगड़ने पर कोरापुट के एसएलएन मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया.

https://सिंहदेव के इस्तीफे पर सीएम बोले- अब तक नहीं मिला पत्र, हमारे बीच तालमेल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now