पिथौरा. नगर के बागबाहरा मुख्य मार्ग में जंघोरा नाला के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लम्बी उछाल मारते हुए करीब 20 फीट नीचे एक खेत में जा गिरी. कार में सवार सभी 5 ग्राम जंघोरा निवासी बताए जा रहे हैं. सभी को साधारण चोट आई है. जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर रथ मेला घूमने जंघोरा से पिथौरा आ रही एक कार जंघोरा नाला के समीप ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में सभी घायल हो गए, पर किसी को भी गम्भीर चोट नहीं आई है. सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. घायलों में अंजली (25), हेमलता (18), वर्षा (19), ओमप्रकाश (22), तेज बाई (25) सभी जंघोरा गांव के निवासी है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन CG 13 AB 9055 विद्युत मंडल के किसी कर्मी की बताई जा रही है.
https://घुंचापाली कला और मुनगासेर में छात्राओं को साइकिल वितरित
छत्तीसगढ़ में अब तक 248.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 248.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज नौ जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 491.1 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 113.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.
https://अमरनाथ में बादल फटने से अब तक 16 की मौत, 45 लापता







