আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अमरनाथ में बादल फटने से अब तक 16 की मौत, 45 लापता

Published on: July 9, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. करीब 45 लोग लापता और 50 से अधिक घायल हुए हैं. बादल फटने के बाद पहाड़ से आया सैलाब श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए लंगरों समेत करीब 40 टेंट बहा ले गया. सेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ीं कई टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं. हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान और घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है. प्रशासन ने हादसे को देखते हुए यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है.

https://अवधि घटी : अब 9 नहीं, 6 माह में ही लगवा सकेंगे प्रिकॉशन डोज

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम 5.30 बजे अमरनाथ गुफा से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर बादल फटा. इससे गुफा के सामने से बहने वाले नाले में आई बाढ़ ने तबाही मचा दी. एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू दल ने अभी तक 16 शव निकाल लिए हैं. इनमें से ज्यादातर अमरनाथ यात्री हैं. घायलों को एयरलिफ्ट किया गया है. लापता लोगों की संख्या काफी है, जिसके चलते अंधेरा होने के बावजूद रात को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा. वहीं, यात्रा मार्ग भी कई जगहों पर बह गया है. ऐसे में फंसे हुए यात्रियों को अलग-अलग रेस्क्यू दल सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर रही है.

https://जापान के पूर्व पीएम शिंजो का निधन, भाषण के दौरान मारी गई थी गोली

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now