पिथौरा. संसदीय सचिव एवं विधायक द्वारिकाधीश यादव ने खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुंचापाली कला और मुनगासेर में साइकिल वितरित की. घुंचापाली के साइकिल वितरण समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि निषाद ने की. वहीं मुनगासेर में आयोजित साइकिल वितरण समारोह राजू चंद्राकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. विशेष अतिथि के तौर पर एल्डरमैन विष्णु महानंद, सरपंच रमेश चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य अलका नरेश चंद्राकर उपस्थित थे. संसदीय सचिव ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में सारगर्भित जानकारी दी.
https://अमरनाथ में बादल फटने से अब तक 16 की मौत, 45 लापता
इस अवसर पर मुनगासेर में आयोजित कार्यक्रम में सुंदरलाल साहू, सोमेश साहू, ईश्वरी वैष्णव, भेखलाल, बंधु सेन, नाथू चक्रधारी, नाथू चंद्राकर उपस्थित रहे. वहीं ग्राम घुंचापाली में आयोजित कार्यक्रम में हरि यादव, राजेश सोनी, गिरधर साहू, दयालूराम यादव, जेठूराम, रमेश साहू, माणिक साहू, ओमकार ध्रुव, मुरलीधर ध्रुव, संदीप निषाद, भोलाराम सेन, जितेंद्र, सेवकराम नेताम, भगवान सिंह साहू, दुलार ध्रुव, जगदीश ध्रुव, विद्यालय के प्राचार्य सेवाराम दीवान, शिक्षिका श्रुति शर्मा, कंचन मालेवार, ममता यादव के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण, क्षेत्र के नागरिक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे.
https://अवधि घटी : अब 9 नहीं, 6 माह में ही लगवा सकेंगे प्रिकॉशन डोज







