नई दिल्ली. एचएमडी ग्लोबल ने भारतीय बाजार में अपने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Nokia 2.3 को लॉन्च कर दिया है. इसके सिंगल वर्जन को बाजार में उतारा गया है. नोकिया 2.3 की कीमत 8,199 रुपए है. नए स्मार्टफोन में आपको 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलेगी. नए स्मार्टफोन की बिक्री 27 दिसंबर से शुरू होगी. इसे आप नोकिया की वेबसाइट सहित कंपनी के रिटेल पार्टनर्स से खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने एक साल तक के लिए फ्री रिप्लेसमेंट ऑफर भी रखा है. कंपनी के मुताबिक 31 मार्च 2020 से पहले इसे खरीदने पर ये ऑफर मिलेगा. इस स्मार्टफोन को खरीदने पर रिलायंस जियो यूजर्स को 7,200 रुपए के बेनिफिट्स मिलेंगे.
http://धान खरीदी में लापरवाही, सहायक प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर निलंबित
यह ऑफर 249 और 349 प्लान्स पर उपलब्ध होगा. बाकी ऑफर्स में 2200 रुपए का जियो कैशबैक, 3000 रुपए के क्लियरट्रिप वाउचर और 2000 रुपए का जूमकार वाउचर मिल रहे हैं. नोकिया 2.3 स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1520×720 पिक्सल दिया गया है. सेल्फी कैमरा के लिए इसमें नॉच डिजाइन दिया गया है. इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio A22 प्रोसेसर और ऐंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर वाला ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है. डिवाइस में 4000mAh की बैटरी दी गई है.
http://VIDEO : इस किसान ने गाया जस्टिन बीबर का गाना, सुनकर आप भी करेंगे तारीफ










