रायपुर. धान खरीदी कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विकासखंड के सहकारी समिति अमलीपारा के सहायक समिति प्रबंधक देवकरण वर्मा और कम्प्यूटर ऑपरेटर डेविड टंडन को तत्काल निलंबित कर दिया है. कलेक्टर ने अमलीपारा के धान उपार्जन केंद्र में कम्प्यूटर कक्ष, लेखा कक्ष का निरीक्षण करने के बाद धान बेचने आए किसानों से चर्चा की. किसानों ने बताया कि उन्हें धान बेचने के लिए बार-बार धान उर्पाजन केन्द्र आना पड़ रहा है. किसानों ने बताया कि पंजीयन 4 दिसंबर को हुआ था और टोकन के लिए 11 दिसंबर का समय दिया गया था. इसके बाद निर्धारित दिन में आने के बाद भी न ही समय पर टोकन जारी किया जा रहा है और न ही समय पर धान की खरीदी की जा रही है.
http://निर्भया केस : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका
कलेक्टर ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समिति प्रबंधक और ऑपरेटर को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए. बिलासपुर के राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा सेवा सहकारी समिति सकरी-बहतराई में निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थित रूप से धान खरीदी करने, खरीदे गए धान का आधा-अधूरे स्टेक बनाने, केप-कव्हर से ढंका हुआ नहीं पाये जाने तथा खरीदा गया धान अस्त-व्यस्त रखे होने के कारण समिति प्रबंधक विवेक द्विवेदी के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं को दिया गया है. साथ ही इसी धान उपार्जन केन्द्र में नियुक्त नोडल अधिकारी श्रीमती अश्वनी डहरिया ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को धान खरीदी अव्यवस्था हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. कबीरधाम जिले के खपरी, झलमला के धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी राकेश चन्द्रवशी को उनके लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से कार्य से पृथक कर दिया गया है. जांच में पाया गया कि चन्द्रवंशी ने एक ही व्यक्ति को एक दिन में दो टोकन जारी किया था.
http://VIDEO : इस किसान ने गाया जस्टिन बीबर का गाना, सुनकर आप भी करेंगे तारीफ







