नई दिल्ली. कर्नाटक के एक किसान का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह Justin Bieber के हिट सॉन्ग Baby on field को गाता दिखाई दे रहा है. तीन मिनिट 10 सेकेंड के इस वीडियो में लुंगी पहना एक किसान नजर आ रहा है जिसने अपने सिर पर गमछा बांध रखा है. वीडियो में वह जस्टिन बीबर के मशहूर गीत को पूरी तन्यमयता और खास अंदाज में सुना रहा है. वायरल हो रहे वीडियो को YouTube पर एम एस इसाई पल्ली नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसमें कर्नाटक का किसान जस्टिन बीबर के साल 2009 में रिलीज हुए चार्टबस्टर हिट सॉन्ग बेबी को परफॉर्म कर रहा है. किसान खेत में काम करने में मशगूल है.
http://नागरिकता कानून पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, केंद्र को नोटिस
इस दौरान उसे एक आदमी टोकता है जो उसका वीडियो बना रहा है. दोनों कन्नड़ भाषा में बात करते हैं इसके बाद किसान उस आदमी के कहने पर अनूठे अंदाज में जस्टिन बीबर के बेबी सॉन्ग को गाता नजर आ रहा है. इस वीडियो की खासियत यह है कि किसान इस सॉन्ग को बिल्कुल ओरिजनल की तरह ही परफॉर्म कर रहा है. इसके साथ ही गाने की धुन के साथ ही उसके सही बोल भी वह गा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस वीडियो की यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं.
http://दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का 92 साल की उम्र में निधन










