नई दिल्ली. पैंगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी करने के चलते भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए सख्त टिप्पणी की है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उदयपुर समेत देश भर में जो हुआ है, उन सब के लिए नूपुर जिम्मेदार है. उनकी टिप्पणी सबकी सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. कोर्ट ने उन्हें टीवी पर आकर देश से माफी मांगने को कहा. कोर्ट की सख्त के बाद नूपुर शर्मा ने अपनी याचिका भी वापस ले ली है. इस मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने जो कुछ किया है, उस पर हमारा मुंह मत खुलावाइए. उन्हें अब मजिस्ट्रेट के सामने पेश होना चाहिए. ये टिप्पणी उनके घमंडी रुख को दिखाती है. अगर वो किसी पार्टी की प्रवक्ता हैं तो उन्हें कुछ भी कहने का हक मिल जाएगा.
https://कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 198 रुपए हुआ सस्ता, जानिए नए दाम
नूपुर के वकील मनिंदर सिंह ने जब कहा कि एंकर के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया है तो कोर्ट ने कहा कि ऐसी सूरत में एंकर भी मुकदमा चलना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनकी बदजुबानी ने पूरे देश को आग के मुहाने पर खड़ा कर दिया है. नूपुर की उग्रता उदयपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार है. कोर्ट ने कहा कि नूपुर का वक्तव्य आपत्तिपूर्ण था. उनको ये कमेंट करने का अधिकार किसने दिया. उनकी तरफ से वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि वो अपने शब्दों के लिए माफी मांग चुकी हैं और वो अपने शब्द वापस ले चुकी हैं. इस पर कोर्ट ने कहा कि उन्होंने माफी मांगने में बहुत देरी की. दूसरा उन्होंने यह कहकर माफी मांगी कि अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हो तो.
https://ADULTERATION OF PETROL : A DIRECT COMPROMISE OF QUALITY FOR CONSUMERS








