नई दिल्ली. एलपीजी सिलेंडर के कीमत में 198 रुपए की गिरावट आई है. इंडियन ऑयल की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 198 रुपए सस्ता हो गया. दिल्ली में 30 जून तक 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2219 रुपए में मिल रहा था. जिसकी कीमत 1 जुलाई से घटकर 2021 रुपए हो गई है. इसी तरह कोलकाता में 2322 रुपए के मुकाबले अब यह सिलेंडर 2140 रुपए में मिलेगा. मुंबई में 2171.50 से घटकर कीमत 1981 रुपए और चेन्नई में 2373 से कम होकर कीमत 2186 रुपए पर पहुंच गई है.
https://ADULTERATION OF PETROL : A DIRECT COMPROMISE OF QUALITY FOR CONSUMERS
दूसरी तरफ तेल कंपनियों की तरफ से घरेलू गैस सिलेंडर में किसी तरह की राहत नहीं दी गई. 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर दिल्ली में 1003 रुपये का मिल रहा है. इससे पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1 जून को 135 रुपए सस्ता हुआ था. इस तरह पिछले एक महीने के दौरान सिलेंडर की कीमत में 300 रुपए से भी ज्यादा की कटौती की गई है. मई में सिलेंडर के रेट बढ़कर 2354 रुपए पर पहुंच गए थे. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार 19 मई को बदलाव किया गया था.
https://नितिन दुबे का नया एलबम ‘हाय रे मोर नील परी’ 3 जुलाई को होगी रिलीज










