আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निर्भया केस : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका

Published on: December 18, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. निर्भया केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने चारों दोषियों में एक अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि हम बिना किसी दबाव के यह फैसला सुना रहे हैं. जो तर्क बचाव पक्ष की तरफ से दिए हैं, उनपर पहले भी सुनवाई हो चुकी है. अक्षय की पुनर्विचार याचिका में कोई नए तथ्य नहीं है इसलिए यह याचिका खारिज की जाती है. सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की पीठ ने यह फैसला सुनाया है. इस फैलसे के बाद निर्भया की मां ने कहा है कि वह बहुत खुश हैं. साथ ही उन्होंने मीडिया व देश का भी शुक्रिया अदा किया कि उनके इस सफर में सबने उनका साथ दिया.

http://VIDEO : इस किसान ने गाया जस्टिन बीबर का गाना, सुनकर आप भी करेंगे तारीफ

वहीं दोषी के वकील एपी सिंह ने कहा कि हमारे केस में हमने जो तथ्य रखे वो सभी नए हैं लेकिन अदालत ने इस पर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि कई बार जनभावना के आधार पर फैसला आता है वहीं निर्भया गैंगरेप में हुआ. सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले कोर्ट में जो सुनवाई हुई उसमें सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि दोषी किसी भी तरह की उदारता का हकदार नहीं है और भगवान भी ऐसे ‘दरिंदे’ को बना शर्मसार होगा. तुषार मेहता ने आगे कहा, कुछ अपराध ऐसे होते हैं, जिनमें ‘मानवता रोती’ है और यह मामला उन्हीं में से एक है.

http://नागरिकता कानून पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, केंद्र को नोटिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now