नई दिल्ली. कर्नाटक में सोमवार को एक कार्यक्रम में किसान नेता राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह पर काली स्याही फेंकी गई. एक स्थानीय न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो पर टिकैत और सिंह बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्टीकरण दे रहे थे, उसी दौरान उन पर काली स्याही फेंकी गई. न्यूज चैनल ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में कर्नाटक के किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर को पैसे मांगते हुए रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया है. राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह प्रेस को यह स्पष्ट करने के लिए संबोधित कर रहे थे कि वे इसमें शामिल नहीं हैं और किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.
https://खुशखबरी : इस दिन किसानों के खाते में आएंगे पीएम किसान सम्मान निधि के 2000 रुपए
इसी दौरान कुछ लोगों ने बहस शुरू कर दी और दोनों किसान नेताओं पर काली स्याही फेंक दी. लोगों ने कुर्सियां भी फेंकनी शुरू कर दीं. बीकेयू प्रवक्ता के मुताबिक, उन पर स्याही किसान नेता चंद्रशेखर के समर्थकों ने फेंकी. बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन के मुताबिक गांधी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसान नेताओं पर काली स्याही फेंकने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना पर राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना स्थानीय पुलिस की जिम्मेदारी थी. उन्होंने कर्नाटक सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब मिलीभगत से हुआ है.
https://सिद्धू मूसेवाला की मौत की तारीख से इस गाने का खास कनेक्शन!
#WATCH Black ink thrown at Bhartiya Kisan Union leader Rakesh Tikait at an event in Bengaluru, Karnataka pic.twitter.com/HCmXGU7XtT
— ANI (@ANI) May 30, 2022









