नई दिल्ली. 29 मई को कुछ आज्ञात लोगों ने फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गोली मारकर हत्या कर दी. सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है. जानकारी के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला पर AN-94 से हमला हुआ था. घटनास्थल से AN-94 राइफल की तीन गोलियां मिली हैं. यह भी पता चला है कि इस हमले में आठ से दस हमलावर शामिल थे जिन्होंने सिद्धू मूसेवाला पर करीब 30 से ज्यादा राउंड फायर किए थे. अपनी आवाज से म्यूजिक इंड्स्ट्री में तहलका मचाने वाले सिद्धू मूसेवाला हमेशा के लिए खामोश हो गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिद्धू मूसेवाला के चाहने वालों ने सिंगर की मौत और उनके गानों ‘295’ और ‘The last ride’ में अद्भुत संयोग ढूंढ निकाला है.
https://अब जारी होंगे पॉलीकार्बोनेट आधारित कार्ड पर क्यूआर कोडयुक्त DL और RC
संयोग की बात ये भी है कि सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘The last ride’ सिंगर की मौत से दो हफ्ते पहले 15 मई को ही उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. किसे पता था कि सिद्धू मूसेवाला का ‘The last ride’ गाना उनका आखिरी गाना ही बन जाएगा. अब बात कर लेते हैं एक और संयोग की. सिद्धू मूसेवाला ने ‘295’ के नाम से पिछले साल जुलाई में अपना एक गाना रिलीज किया था. आप अगर सिद्धू मूसेवाला की मौत की तारीख देखेंगे तो वो भी 29-5 है. 29 तारीख और पांचवां महीना. अब आप इसे कोई इत्तेफाक कहेंगे या कुछ और…ये तो आप ही तय करिए. लेकिन सिंगर के फैंस इस संयोग पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
https://भाजपा ने जारी की राज्यसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की सूची
What a Coincidence !
Track 295 :- aaj ki date n month 29-5
One of his last song was " the Last Ride"💔#sidhumoosewala 💔 pic.twitter.com/2FpYQUxaHE
— Mubeen (@Mubeen66361115) May 29, 2022
The fact that Sidhu Moose Wala's last song was named "THE LAST RIDE" and "295" which is today's date and his cover is so similar to his death is all so damn crazyyyyy man fr pic.twitter.com/trEcTdSy4q
— yumna🌻 (@mujjycryarahahy) May 29, 2022










