नई दिल्ली. आईपीएल के 15वें सीजन में गुजरात टाइटंस ने इतिहास रचते हुए पहली बार में ही खिताब पर कब्जा कर लिया. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत हासिल की. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 131 रनों का टारगेट दिया, जिसे गुजरात ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बहुत ही खराब रही. शानदार फॉर्म में चल रहे विस्फोटक ओपनर ऋद्धिमान साहा (5) पवेलियन लौट गए. मैथ्यू वेड ने 8 रनों का योगदान दिया. कप्तान हार्दिक पांड्या ने संभलकर खेलने की कोशिश की पर 34 रन बनाकर आउट हो गए.
https://अब जारी होंगे पॉलीकार्बोनेट आधारित कार्ड पर क्यूआर कोडयुक्त DL और RC
गिल 43 गेंद पर 45 और मिलर 19 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों ने 47 रन की नाबाद साझेदारी की और जीत दिलाई. राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट हासिल किया. इससे पहले इससे पहले राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया पर कोई भी बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सका. जोस बटलर (39) और यशस्वी जायसवाल (22) के बल्ले से ही कुछ रन निकल सके. गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 130 रन पर रोक दिया. गुजरात के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट चटकाए. वहीं, रवि श्रीनिवासन साई किशोर ने दो विकेट झटके, जबकि यश दयाल, मोहम्मद शमी और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया.
http://सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, टक्कर मार घसीट ले गई बस











