जांजगीर-चांपा. सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार भड़ेसर निवासी सरजू कुमार साहू (26) गांव में ही जनरल स्टोर का संचालन करता था. वह रविवार सुबह करीब 9 बजे सामान लेने के लिए जांजगीर आ रहा था. नेशनल हाईवे-49 पर जिला जेल के सामने तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बाइक आगे के हिस्से में फंस गई और बस उसे घसीटते हुए दूर तक ले गई. बाद चालक ने बस रोक दी और उतर कर भाग निकला.
https://फोटोकॉपी नहीं, मास्क्ड आधार का करें इस्तेमाल, सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी
वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हालत में बाइके साथ ही फंसा था, लेकिन बस में बैठे लोगों ने भी मदद नहीं कि और वे भी उतर कर चले गए. इस बीच हाईवे पेट्रोलिंग टीम पहुंची और युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां उसकी हालत देख बिलासपुर के CIMS रेफर कर दिया गया. वहां भी उसकी गंभीर स्थिति देख अपोलो अस्पताल भेजा जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. चालक की तलाश की जा रही है.
https://बॉक्स ऑफिस पर रॉकी भाई का जलवा, दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपए







