আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डीजे बंद होने पर बारातियों ने किया जमकर बवाल, बगैर दुल्हन के लौटी बारात

Published on: May 15, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. डीजे बंद होने को लेकर बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच बवाल हो गया. इस से दूल्हे को बारात वापस लेकर लौटना पड़ा. हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जिले में पंचमुखी मंदिर के पास रह रहे एक परिवार की 2 बेटियों की शादी थी. पहली बेटी की शादी तो आराम से निपट गई लेकिन दूसरी शादी में बारातियों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया. बात गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई. फिर लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया. दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना है कि दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ दुल्हन के घर के लिए निकला. बाराती शराब के नशे में धुत थे और रात के 1 बजे तक सड़क पर नाचते और हुड़दंग मचाते रहे.

https://‘जिंदगी बन गए हो तुम’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज, महिमा संग रोमांटिक दिखे अरविंद

शुभ मुहूर्त निकल गया लेकिन बारात सही समय पर दूल्हन के घर तक नहीं पहुंच सकी. इस दौरान किसी ने 112 पर फोन कर दिया और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने डीजे बंद करा दिया. इस बात से बाराती नाराज हो गए और रात में दुल्हन के परिजनों से बैंड बाजे की मांग करने लगे. किसी तरह से रात में बैंड बाजे का प्रबंध किया गया. इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने शादी के शुभ मुहूर्त निकल जाने का हवाला भी दिया लेकिन बाराती नाचते रहे और बैंड बाजा बजा रहे लोगों के साथ भी बदसलूकी करने लगे. दूल्हा जब शादी के मंडप पहुंचा तो उसने भी खूब उत्पात मचाया. माला और सेहरा उतारकर फेंक दिया. दुल्हन और उसके माता-पिता को गाली देने लगा. इसके साथ बारातियों ने भी खूब हंगामा किया. दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हा भी शराब के नशे में धुत था.

https://गेहूं के निर्यात पर केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से लगाई रोक

जब दुल्हन ने यह सारा नजारा देखा तो उसने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया. सुबह तक मान-मनोव्वल होती रही, लेकिन बात नहीं बनी. बारात लौट गई, लेकिन दूल्हा पक्ष के कुछ लोग महेन्द्रगढ़ शहर थाना में पहुंच गए. बाद में पंचायती तौर पर आपस में फैसला हुआ, जिस पर दोनों पक्ष राजी हो गए और फिर दूल्हा और बारात बगैर दुल्हन के ही लौट गई. इधर, झज्जर से आई बारात लौटने के बाद शादी में आए हुए रिश्तेदारों और परिजनों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई. बाद में रिश्तेदारी में रोहतक जिले में बेटी की शादी तय की गई. साथ ही वर पक्ष को शुक्रवार को ही शादी करने के लिए मनाया. बात बनते ही शुक्रवार देर शाम रोहतक से बारात आई और बेटी की शादी संपन्न हुई.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now