नई दिल्ली. अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का गाना ‘ज़िन्दगी बन गए हो तुम’ रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर छाया हुआ है. यह गाना बॉलीवुड के गाने का भोजपुरी वर्जन है जिसे सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. भोजपुरी का ये नया गाना काफी पसंद किया जा रहा है. ये सॉन्ग यूट्यूब के अलावा ओटीटी पर भी सुना जा सकता है जिसमें कल्लू महिमा सिंह के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं. ‘जिंदगी बन गए हो तुम’ गाना हिंदी फिल्म कसूर के ब्लॉकबस्टर सॉन्ग का भोजपुरी वर्जन है.
https://10वीं में सुमन और सोनाली, 12वीं में कुंती साव ने किया टॉप
इसके ओरिजनल गाने को आफताब शिवदसानी और लीजा रे थीं और इसे उदित नारायण ने अलका याग्निक के साथ मिलकर गाया था. जबकि इसके भोजपुरी गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने गाया भी है और उन्हीं पर ये फिल्माया गया है जिसमें महिमा सिंह और शिल्पी राज ने उनका साथ दिया है. एक तो दोनों सितारों की दिलकश आवाज फैंस को दीवाना बना रही है और दूसरी तरफ महिमा सिंह अपनी अदाओं से फैंस पर जादू चला रही हैं. गाने के बोल भागीरथ पाठक के हैं जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा का है.
https://Samsung Galaxy S22 का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










