नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. यह मैच काफी लो-स्कोरिंग रहा. मैच में धोनी और रोहित जैसे बड़े स्टार थे, जिन्हें देखने के लिए फैन्स हमेशा तत्पर रहते हैं. मगर इस मुकाबले में कुछ हटकर हुआ. कैमरे में एक ऐसी मिस्ट्री गर्ल कैद हुई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यह मिस्ट्री गर्ल इतनी छाई की फैन्स तक कैमरामैन की तारीफ करने लगे. मुकाबले में मुंबई टीम बैटिंग के लिए उतरी थी और उसके सामने 98 रनों का टारगेट था. मुंबई टीम ने पावरप्ले यानी 6 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 34 रन बना लिए थे.
https://बड़े विपक्षी नेता ने पूछा- 2 बार प्रधानमंत्री बन गए, अब आगे क्या? जानिए पीएम मोदी का जवाब
पावरप्ले के बाद का खेल शुरू होना था, तभी कैमरामैन ने अपनी नजरें दौड़ाते हुए एक मिस्ट्री गर्ल को कैमरे में कैद कर लिया. फिर क्या था. इस मिस्ट्री गर्ल की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई और लोग उसका नाम तक पूछने लगे. मिस्ट्री गर्ल की फोटो वायरल होते ही यूजर्स कैमरामैन की भी तारीफ करने लगे. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- कैमरामैन अपनी ड्यूटी पूरी करना नहीं भूलता. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- कैमरामैन प्लीज नाम बताइए.
https://Toyota Fortuner GR Sport एसयूवी भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत
https://twitter.com/Tejashwi_rofl/status/1524789639323656204?s=20&t=Rag9i4e_QsM9Y2iY8KRWNw











