আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बड़े विपक्षी नेता ने पूछा- 2 बार प्रधानमंत्री बन गए, अब आगे क्या? जानिए पीएम मोदी का जवाब

Published on: May 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुलासा किया है कि एक बार उनके पास विपक्ष के एक बहुत बड़े नेता आए थे. विपक्षी नेता ने उनसे कहा था कि आपको तो जनता ने दो बार पीएम बना दिया, अब क्या करना है. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि उनका मकसद योजनाओं के मामले में 100 फीसदी लक्ष्यों को हासिल करना है. उत्कर्ष समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि एक दिन विपक्ष के एक ‘बहुत बड़े नेता’ उनसे मिलने आए थे और उन्होंने उनसे कहा था कि दो-दो बार आपको देश ने प्रधानमंत्री बना दिया. अब क्या करना है. हालांकि, प्रधानमंत्री ने उस नेता का नाम नहीं बताया लेकिन कहा कि वो उनका राजनीतिक विरोध करते रहते हैं लेकिन मैं उनका आदर भी करता रहता हूं.

https://Toyota Fortuner GR Sport एसयूवी भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

पीएम मोदी ने कहा कि उनको (विपक्षी नेता) लगता था कि दो बार प्रधानमंत्री बन गया मतलब बहुत कुछ हो गया. उनको पता नहीं है मोदी किसी अलग मिट्टी का है. गुजरात की धरती ने उसको तैयार किया है और इसलिए जो भी हो गया, अच्छा हो गया, चलो अब आराम करो, नहीं मेरा सपना है- सैचुरेशन. उन्होंने कहा कि योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य की तरफ उनकी सरकार आगे बढ़ी है और अब सरकारी मशीनरी को भी इसकी आदत डालनी है. पिछले करीब 8 साल में सभी के प्रयासों से कई योजनाओं को शत प्रतिशत ‘सैचुरेशन’ के करीब-करीब ला पाने में सफलता मिली है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब आठ साल के इस महत्वपूर्ण अवसर पर, एक बार फिर कमर कस कर, सबका साथ लेकर, सबके प्रयास से आगे बढ़ना ही है और हर जरूरतमंद को, हर हकदार को उसका हक दिलाने के लिए जी-जान से जुट जाना है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now