नई दिल्ली. ‘पृथ्वीराज’ का पहला गाना ‘हरि हर’ रिलीज कर हो गया है. महान राजा की युद्ध के मैदान में बहादुरी, अपने लोगों के प्रति उनकी दया और प्रेम को गाने के जरिए बयां किया गया है. इस जोशीले गाने को शंकर-एहसान-लॉय ने कंपोज किया है. गाने के बोल वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं, जबकि आदर्श शिंदे ने इसे अपनी आवाज दी है. गाने के बोल पृथ्वीराज की बहादुरी का बखान करते हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद, संजय दत्त, मानव विज सहित अन्य एक्टर्स ने काम किया है.
https://एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान सरकारी हेलीकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलट की मौत
फिल्म में युद्ध के सीन काफी भव्य हैं और दर्शकों को बड़े पर्दे का एक अच्छा अनुभव प्रदान कर सकते हैं. हालांकि, गाने में दर्शकों को कुछ नए सीन्स देखने को मिलेंगे, लेकिन इसमें ज्यादातर वही शॉट हैं जो हमने पहले फिल्म के ट्रेलर में देखे थे. बता दें कि यह फिल्म चंदबरदाई की महाकाव्य कविता ‘पृथ्वीराज रासो’ से प्रेरित है यशराज फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म को इस साल 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है.
https://अक्षय कुमार-मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का दमदार ट्रेलर रिलीज










