नई दिल्ली. अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का ट्र्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत एक भव्य समारोह से होती है, जहां पृथ्वीराज को दिल्ली के शासक के रूप में ताज पहनाया जाता है और दिखाया जाता है कि कैसे उनकी बहादुरी की कहानियों ने संयोगिता पर जीत हासिल की. इसमें संजय दत्त को पृथ्वीराज के अंधे चाचा के रूप में भी दिखाया गया है. सोनू सूद पृथ्वीराज के वफादार दोस्त चंद्र वरदई के रूप में दिखाई दे रहे हैं.
https://‘इडली अम्मा’ को आनंद महिंद्रा ने दिया खास तोहफा, वायरल हो रहा वीडियो
मानव विज आक्रमणकारी सुल्तान मोहम्मद गोरी के रूप में एंट्री लेते हैं और दिल्ली के खिलाफ युद्ध की घोषणा करता है. पृथ्वीराज युद्ध के मैदान में उसका सामना करता है. पृथ्वीराज का ट्रेलर दमदार एक्शन के साथ एक खूबसूरत प्रेम कहानी को भी दर्शाता है. बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. साथ ही मानुषी छिल्लर भी इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपना कदम रखने जा रही हैं. कई बार पोस्टपोन होने के बाद आखिरकार ये फिल्म अब 3 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है.
https://दुनियाभर में रॉकी भाई का बजा डंका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ जाएंगे होश










