আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान सरकारी हेलीकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलट की मौत

Published on: May 12, 2022
---Advertisement---

रायपुर. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार रात सरकारी हेलीकॉप्टर अगस्ता वैस्टलैंड क्रैश हो गया. इससे दोनों पायलट की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार रायपुर के एयरपोर्ट पर रात 9 बजकर 10 मिनट पर यह हादसा हुआ. चॉपर के दो पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव फ्लाइंग प्रैक्टिस कर रहे थे. इसी दौरान लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर तेजी से जमीन से टकराया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इससे दोनों पायलट की मौत हो गई. कैप्टन पांडा ओडिशा के रहने वाले थे. पिछले कुछ सालों से वे प्रदेश सरकार में सीनियर पायलट का काम कर रहे थे. कैप्टन श्रीवास्तव दिल्ली के रहने वाले थे.

https://मनरेगा के रोजगार सहायकों का मानदेय बढ़ाने मुख्यमंत्री ने की घोषणा

दोनों को रेस्क्यू टीम ने किसी तरह मलबे से बाहर निकाला. इन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो चुके दोनों कैप्टन को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन के उच्चाधिकारी एयरपोर्ट पहुंच गए. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख जताया है. उन्होने कहा किअभी रायपुर में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद सूचना मिली. इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है. इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे. ॐ शांति:

https://सरकारी अस्पताल के ओटी का ताला खुलवाया तो संदिग्ध अवस्था में मिला जोड़ा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now