नई दिल्ली. विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर (139) और शाई होप (102*) के शतकों की बदौलत वेस्टइंडीज ने चेन्नई में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को 8 विकेट से शिकस्त दे दी. वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए. जवाब में कैरेबियाई टीम ने 45.5 ओवर्स में ही 291 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर ली.
http://तीन धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
भारत के लिए मोहम्मद शमी और दीपक चहर ने एक-एक विकेट लिए. विंडीज की तरफ से शानदार प्रदर्शन के लिए शिमरोन हेटमायर को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इससे पहले टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए. भारत की तरफ से ऋषभ पंत (71) और श्रेयर अय्यर (70) के अलावा केदार जाधव ने 40, रोहित शर्मा 36, केएल राहुल 6, कोहली 4, जडेजा 21 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए शेल्डन कॉटरेल, अल्जारी जोसेफ और कीमो पॉल ने दो-दो विकेट लिए.
http://समितियों और पटवारियों को धमका रहे सत्ताधीश और अधिकारी : पूनम











