जांजगीर. धान खरीदी केन्द्र प्रभारी उपार्जन केन्द्र बम्हनीडीह, तालदेवरी और करनौद को धान की बोरियों की निर्देशानुसार स्टेकिंग नहीं करने, ड्रेनेज और धान की सुरक्षा के लिए कैप कवर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं करने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के निर्देशानुसार उक्त धान उपार्जन केन्द्रों का धान सतर्कता दल के नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और मंडी निरीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया. कमियां पाई जाने पर उक्त धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया गया. तीनों को जारी नोटिस में कहा गया है कि वे तीन दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करें और पायी गई कमियों को सुधार कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें. व्यवस्था में सुधार और स्पष्टीकरण का जबाव संतोषजनक नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
http://समितियों और पटवारियों को धमका रहे सत्ताधीश और अधिकारी : पूनम
आजादी की लड़ाई के साथ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में समाज के पुरखों और विभूतियों की महत्वपूर्ण भूमिका : भूपेश
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के ग्राम चरौदा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि इस समाज के पुरखों और विभूतियों ने केवल आजादी की लड़ाई ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने शिक्षा, सहकारिता, कृषि के साथ-साथ समाज सुधार जैसे उल्लेखनीय क्षेत्रों में भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया है. यह एक प्रगतिशील समाज है और ऐसे समाज में जन्म लेना और सदस्य बनना गौरव की बात है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्राम चरौदा के ऐतिहासिक मंदिर के पुनःनिर्माण के लिए 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की. उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया.
http://विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करते हुए विधायक बोले- गांव के विकास से ही देश का विकास संभव







