আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

61 सैलानियों से भरी नाव गोदावरी नदी में पलटी, 12 की मौत

Published on: September 15, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. आंध्रप्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के देवीपटनम में गोदावरी नदी में रविवार को बड़ा नाव हादसा हो गया. सैलानियों से भरी एक नाव गोदावरी नदी में पलट गई. नाव पर 60 लोग सवार थे. इसमें से 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. 12 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. शेष की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं. पूर्वी गोदावरी जिला पुलिस अधीक्षक अदनान अस्मी ने कहा, ‘‘हम ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं.’’

http://हमसफर रेलगाड़ियों का आधार किराया घटा, तत्काल किराए में भी राहत

मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने सरकार में मंत्री अवंती श्रीनिवास के साथ ही जिले में मौजूद मंत्रियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य की निगरानी करने के लिए कहा है. मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुःख प्रकट करते हुए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है. मुख्यमंत्री रेड्डी ने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.. नदी पिछले कुछ दिनों से उफान पर है। जब यह हादसा हुआ तब नदी में बाढ़ आई हुई थी.

http://अपने ही गाने पर नोरा फतेही ने किया जबरदस्त डांस, देखिए VIDEO

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now