আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हमसफर रेलगाड़ियों का आधार किराया घटा, तत्काल किराए में भी राहत

Published on: September 15, 2019
---Advertisement---

बिलासपुर. यात्रियों के हितों को महत्व देते हुए रेल मंत्रालय ने हमसफर रेलगाड़ियों के किराए को तर्कसंगत बनाने का फैसला किया है जिससे ऐसी रेलगाड़ियों में यात्रा करना सस्ता और आरामदायक हो सके. भारतीय रेल यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी जो अब कम दरों पर हमसफर रेलगाड़ियों की आधुनिक सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे. सबसे पहले इन रेलगाड़ियों की मौजूदा परिवर्तनीय किराया प्रणाली को खत्म किया गया है. जिसका अर्थ है कि अब केवल एक निश्चित किराया प्रणाली होगी. दूसरा हमसफर गाड़ियों का आधार किराया सुपरफास्ट मेल एक्सप्रेस गाडि़यों के नहीं बल्कि मेल और एक्सप्रेस गाडि़यों के आधार किराए का मात्र 1.15 गुना ही होगा जिससे इनकी दरें घटेंगी.

http://अपने ही गाने पर नोरा फतेही ने किया जबरदस्त डांस, देखिए VIDEO

तीसरा हमसफर गाडि़यों का तत्काल किराया भी सामान्य आधार किराए के मौजूदा 1.5 गुना से घटाकर 1.3 कर दिया गया है. तत्काल किराए की ये दरें सामान्य तत्काल किराए के नियमों के अनुरूप अधिकतम और न्यूनतम होंगी. चौथा, इन रेलगाड़ियो में अभी मौजूद केवल तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित डिब्बों के अतिरिक्त, वातानुकूलित शयनयान डिब्बे आवश्यकता तथा जोनल रेलवे के फैसलों के अनुरूप लगाए जाएंगे. पांचवा, पहले चार्टिंग के बाद करेंट बुकिंग के तहत टिकट अन्य रेलगाड़ियों में लागू बेसिक किराए और अन्य सभी अनुपूरक शुल्क के साथ 10 प्रतिशत की छूट के साथ बेचे जाएंगे. पीआरएस प्रणाली में आवश्वक बदलाव करने के बाद संशोधित किराया संरचना को अग्रिम आरक्षण अवधि में लागू किया जाएगा.

http://मुख्यमंत्री के कुत्ते की मौत, डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

हमसफर रेलगाड़ियों में शयनयान श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाने का काम 13 सितंबर 2019 से शुरु हो चुका है. आनंद विहार-इलाहबाद हमसफर एक्सडप्रेस गाड़ी में ऐसे चार डिब्बे लगाए गए हैं. किराए पर तय आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज और जीएसटी शुल्क अतिरिक्त देना होगा. खान-पान शुल्क वैकल्पिक होगा. पहला आरक्षण चार्ट जारी होने के बाद खाली रह गए बर्थ को करेंट बुकिंग के लिए जारी किया जाएगा. इसके बेसिक किराए में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी लेकिन आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज जैसे निर्धारित अनुपूरक शुल्क पूरे देय होंगे. अग्रिम आरक्षण अवधि 120 दिनों की होगी. वारंट पर टिकट जारी करने की अनुमति दी जाएगी. टिकट रद्द करने और धनवापसी के सामान्य निमय लागू होंगे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now