नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के उज्जैन में दोस्त की बारात में डीजे पर डांस करते हुए युवक अचानक बेहोश हो गया. हॉस्पिटल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टरों के मुताबिक युवक को डीजे की तेज आवाज की वजह से हार्ट अटैक आया. पंवासा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अम्बोदिया डेम नारेलाकलां थाना इंगोरिया निवासी लाल सिंह की उम्र 18 वर्ष थी. वह अपने दोस्त विजय बमनापाती की बारात में बस से ताजपुर आया था. बारात में लाल सिंह ने अपने दोस्तों के साथ डीजे पर खूब डांस किया. उसके दोस्तों ने बताया कि रास्ते में लालसिंह ने एक जगह पानी पिया और फिर डांस शुरू कर दिया.
https://शिकायत निवारण के लिए खोले जाएंगे ऑनलाइन कॉल सेंटर : सीएम भूपेश
डीजे का म्यूजिक बेहद तेज था. लाल सिंह समेत सभी युवक डीजे में लगे स्पीकरों के ठीक पीछे ही नाच रहे थे. वह डीजे के एकदम पास नाच रहा था और मोबाइल से वीडियो भी बना रहा था. इसी बीच लाल सिंह अचानक बेहोश होकर गिर गया. उसके दोस्त उसे ताजपुर में डॉक्टरों के पास ले गए जहां से उसे उज्जैन ले जाने को कहा गया. यहां सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर्स के मुताबिक डीजे की तेज आवाज की वजह से लाल सिंह को हार्ट अटैक आया. पवासा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि लालसिंह के दिल में खून का थक्का जमा हुआ था. अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र शर्मा के मुताबिक, ऐसा डीजे की तेज म्यूजिक की वजह से हुआ.
https://महंगाई का एक और झटका, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े









