नई दिल्ली. आम आदमी को शनिवार को महंगाई का एक और झटका लगा है. घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है. घरेलू LPG सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत आज से ही पूरे देश में लागू हो गई हैं. बता दें कि घरेलू रसोई गैस की कीमत में इससे पहले 22 मार्च को 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम 949.50 रुपए पर पहुंच गया था. आज दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में अब घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपए हो गई है.
https://नुसरत की फिल्म ‘जनहित में जारी’ का ट्रेलर रिलीज, सोशल मैसेज के साथ कॉमेडी का तड़का
गौरतलब है कि 1 मई को सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के कीमत में भी इजाफा किया था. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 102.50 रुपए महंगा हो गया था. नई कीमत लागू होने के बाद से दिल्ली में 1 मई से 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2253 रुपए से बढ़कर 2355.50 रुपए हो गई. बता दें कि बीते 1 मई को जेट फ्यूल भी महंगा हो गया था. दिल्ली में एयर टरबाइन फ्यूल का दाम बढ़कर 116851.46 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया था. इससे पहले एटीएफ की कीमत में 16 अप्रैल को बढ़ी थी.
https://NGO की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, चार महिला और एक पुरुष गिरफ्तार










