बिलासपुर. NGO की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है. शुक्रवार को पुलिस ने दबिश देकर चार महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के मुताबिक उन्हें पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि सरकंडा के बंगालीपारा में एक महिला अपने मकान में सैक्स रैकेट चला रही है. उसके घर में दूसरे मोहल्लों की महिलाएं और पुरुष आते हैं. सूचना को पुलिस ने पहले पुख्ता किया. बाद शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से पाइंटर बनाकर एक युवक को भेजा.
बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की. पुलिस वहां पहुंची, तब तीन महिलाएं मिली. वहीं एक युवक और महिला दूसरे कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान की तलाशी ली, तब वहां से आपत्तिजनक सामान के साथ ही रुपए भी मिले. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. गिरफ्तार दुर्गा प्रसाद सर्वे टिकरापारा का निवासी है. पुरुष और महिलाओं को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.
https://ग्रामीण के घर वन अमला की दबिश, 40 हजार की सागौन लकड़ियां बरामद







