আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शूटर वर्तिका सिंह ने गृहमंत्री को लिखा खून से पत्र, मैं दूंगी निर्भया के दोषियों को फांसी

Published on: December 15, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खून से एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने निर्भया के दोषियों को महिला द्वारा फांसी दिए जाने की मांग की है. वर्तिका सिंह ने पत्र में लिखा है कि निर्भया मामले के दोषियों को फांसी मेरे द्वारा दी जानी चाहिए. यह पूरे देश में एक संदेश देगा कि एक महिला भी फांसी दे सकती हैं. उन्होंने लिखा है कि मैं चाहती हूं कि महिला कलाकार और सांसद मेरा समर्थन करें. मुझे उम्मीद है कि इससे समाज में बदलाव आएगा.

http://पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, 2 की मौत, एक घायल

बता दें कि 16 दिसंबर, 2012 की रात एक चलती बस में छह लोगों ने निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था. इससे देशभर में आक्रोश पैदा हो गया था. सरकार ने दुष्कर्म संबंधी कानून और सख्त किए. दुष्कर्म के छह दोषियों में से एक नाबालिग था. उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया. एक दोषी ने जेल में ही आत्महत्या कर ली थी. बाकी चार को फांसी की सजा हुई है. इनमें से एक ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लगाई है, जिस पर 17 दिसंबर को सुनवाई होगी.

http://अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, भाजपा प्रवक्ता गंभीर रूप से घायल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now