महासमुंद. तेज रफ्तार कार अनयंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. जिससे कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हाे गया. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक कार सीजी 08 एएफ 0650 में तीन लोग राजनांदगांव से खरियार रोड दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान नेशनल हाइवे 353 में कोसरंगी मोड़ के पास चालक ने कार से नियत्रंण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई. हादसे में कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए. हादसे में गौतम भंसाली और सुशील भंसाली की मौत हो गई. वहीं चालक दिनेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
http://अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, भाजपा प्रवक्ता गंभीर रूप से घायल
मंदिर से लौट रही बस खाई में गिरी, 14 की मौत, 19 घायल
नई दिल्ली. काठमांडू के सिंधुपाल चौक जिले में रविवार तड़के एक बस गहरी खाई में गिर गई. इसमें 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 से ज्यादा घायल हैं. यह बस कालिनचौक मंदिर से लौट रही थी. इसमें 40 यात्री सवार थे. पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान की जा रही है. मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है.
http://अनशन पर बैठीं स्वाति मालीवाल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती







