আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मंदिर की रथयात्रा के दौरान हादसा, करंट लगने से 2 बच्चों समेत 11 की मौत

Published on: April 27, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक उत्सव के दौरान यहां मंदिर का रथ बिजली के तार से टकरा गया. ऐसे में करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गई. इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं. ये हादसा उस वक्त हुआ जब मंदिर के रथ को श्रद्धालु खींच रहे थे. बताया जा रहा है कि भगवान अय्यपा का उत्सव मनाने के लिए मंगलवार की रात को भारी संख्या में लोग जमा हुए थे. तिरुचिरापल्ली मध्य क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वी बालकृष्णन ने कहा है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु मंदिर के रथ को सड़कों से खींच रहे थे, तभी रथ को घुमाते समय एक बिजली का तार उसमें फंस गया.

https://IPL में छाई नई मिस्ट्री गर्ल, रायडू के सिक्स पर रिएक्शन वायरल

इससे 2 बच्चों समेत 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना में घायल हुए कई अन्य लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. इस हादसे में और भी लोगों की जान जा सकती थी. दरअसल, इन इलाकों में भारी बारिश के चलते सड़कों पर गड्डे में पानी भर गया था. लिहाजा करीब 50 लोग रथ से दूर खड़े थे. ये उत्सव तंजावुर जिले के कालीमेडु मंदिर में हर साल आयोजित किया जाता है. इस दौरान मध्य रात्रि 12 बजे से रथ को खींचने का काम शुरू होता है, जो सुबह तक चलता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए हैं. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

https://कार्तिक-कियारा की ‘भूल भुलैया 2’ का ट्रेलर रिलीज, खौफनाक हवेली ने फिर मचाई दहशत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now