नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में नो-बॉल को लेकर अंपायर के खिलाफ नाराजगी जताने और मैच में बाधा पहुंचाने का खामिजाया उठाना पड़ा है. पंत पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के कारण मैच फीस का 100 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है. पंत के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे पर भी जुर्माना लगाया गया है. आमरे इस विवाद के दौरान मैदान पर चले गए थे. उन्हें एक मैच के लिए बैन किया गया है.
https://‘हीरोपंती 2’ का नया गाना रिलीज, एक बार फिर कृति संग व्हिसल बजाते दिखे टाइगर
वहीं, उन पर भी मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. शार्दुल ठाकुर पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना ठोका गया है. पंत ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत आर्टिकल 2.7 के लेवल 2 को तोड़ने के आरोप को स्वीकार कर लिया है. मैच में ऋषभ पंत का साथ देने के कारण शार्दुल को आर्टिकल 2.8 के लेवल 2 को तोड़ने का दोषी पाया गया गया है. ठाकुर ने भी अपनी सजा को मंजूर कर लिया है. बता दें कि मैच में 223 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 36 रनों की दरकार थी.
https://इस तारीख को खाते में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त!
आखिरी ओवर ओबेड मैकॉय ने किया, जबकि क्रीज पर रोवमैन पावेल और कुलदीप यादव मौजूद थे. रोवमैन ने मैकॉय की शुरुआती 3 बॉल पर तीन लंबे छक्के जमा दिए. यहीं तीसरी बॉल पर डगआउट में बैठे ऋषभ पंत ने विरोध करते हुए इसे कमर से ऊपर वाली नो-बॉल बताया, जबकि अंपायर ने ऐसा कोई फैसला नहीं दिया था. तभी अंपायर के फैसले से गुस्साए पंत ने दोनों बल्लेबाजों को वापस बुलाने का इशारा कर दिया. साथ ही बल्लेबाजों को वापस लाने के लिए आमरे को भी मैदान में भेज दिया था.
No Ball or Not? #DCvsRR #Noball #RishabhPantangry #RishabhPant #Josbuttler pic.twitter.com/mRyDBRQFmc
— Ankush Chauhan (@AnkushC35642587) April 22, 2022











