नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 12 करोड़ 50 लाख लाभार्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिलेगी. 11वीं किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी होनी है. लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी किस्त मई में ही आने की उम्मीद है. ऐसे में उम्मीद है कि 11वीं किस्त बहुत जल्द आपके खाते में आ जाएगी. बता दें राज्य सरकारों ने पात्र किसानों का रिक्वेस्ट फॉर ट्रांसफर (RFT) साइन कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उम्मीद है कि अक्षय तृतीया यानी 3 मई को प्रधानमंत्री मोदी खुद किस्त जारी करेंगे. यह उम्मीद इसलिए है क्योंकि पिछले साल भी 15 मई को किस्त जारी हुई थी.
https://2022 Maruti XL6 Facelift भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
आपकी किस्त पर फिलहाल क्या अपडेट है इसके लिए आपको अपना पीएम किसान अकाउंट चेक करना होगा. यदि आपको अपने पीएम किसान खाते में Rft Signed By State For 11th Installment दिखे तो समझ जाइए 11वीं किस्त जल्द आपके खाते में क्रेडिट होने वाली है. पीएम किसान अकाउंट का स्टेटस चेक करने पर यदि Waiting For Approval By State लिखा दिखे तो अभी आपके खाते पर राज्य सरकार का अप्रूवल बाकी है. अगर FTO is Generated and Payment Confirmation is Pending लिखा दिख रहा है तो मतलब हुआ कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
https://OTT Release: इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी केजीएफ 2!










