नई दिल्ली. दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वे दुष्कर्म के आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग को लेकर पिछले 13 दिन से अनशन पर हैं. भूख हड़ताल के चलते स्वाति मालीवाल का वजन घट गया है. स्वाति मालीवाल इतनी कमजोर हो गई हैं, कि वह बात भी नहीं कर पा रही हैं. रविवार की सुबह वह बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
http://जब दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को पहनाई प्याज-लहसून की वरमाला
स्वाति मालीवाल का वजन 7 किलो कम हो गया है और देर रात जब डॉक्टर्स की टीम ने चेकअप किया तो उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी. लेकिन वह मानीं नहीं और आज सुबह बेहोश हो गईं. दिल्ली महिला आयोग के एक सदस्य ने बताया कि आज उनका अनशन का 13वां दिन था. स्वाति मालीवाल से जुड़े लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार का कोई भी नुमाइंदा राजघाट नहीं पहुंचा. इससे वह काफी व्यथित थीं. उन्होंने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. निर्भया के दोषियों को अभी तक फांसी नहीं मिली है.
http://उन्नाव के बाद अब फतेहपुर में हैवानियत, दुष्कर्म के बाद पीड़िता को जिंदा जलाया









