আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत; 3 गंभीर

Published on: April 17, 2022
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा. बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार बिलासपुर के मस्तूरी थाना इलाके के पचपेड़ी से बारात रविवार सुबह जांजगीर जिले के मुलमुला थाना इलाके के झूलनपकरिया गांव आई थी. बारात पहुंचने के बाद कुछ लोग दूल्हे की कार में बैठकर घूमने निकले थे. इसी दौरान पकरिया के जंगल के पास उक्त हादसा हो गया. आस-पास के लोगों का कहना है कि दोपहर के वक्त वे वहीं खड़े थे. उसी वक्त एक कार आई और रोड पर अनियंत्रित होकर 3-4 बार पलटी. जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

https://दुरूगपाली में बूढ़ादेव मंदिर की स्थापना और सामुदायिक भवन का लोकार्पण

जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है. इधर, घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. हादसे में मृत तीनों ही युवक बिलासपुर के पचपेड़ी इलाके के ही रहने वाले हैं. तीनों का नाम सुनील कुमार नायक (34), शिव कुमार नायक (45) और संतोष नायक (36) है. जबकि घायलों का नाम अभी नहीं पता चला सका है.

https://बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही KGF 2, तीन दिन में कमाए इतने करोड़

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now