पिथौरा. आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विकासखंड के ग्राम दुरूगपाली में बूढ़ादेव मंदिर की स्थापना और सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया. कार्यक्रम में संसदीय सचिव व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव भी उपस्थित थे. इस अवसर पर मंत्री डॉ. टेकाम ने ग्राम अरण्ड और कसहीबहार में आदिवासी समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपए, ग्राम दुरुगपली के प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कमरा निर्माण की घोषणा की. कार्यक्रम में शामिल संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने दुरूगपाली आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन आहाता निर्माण के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत करने और जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने दुरूगपाली में शौचालय और जल व्यवस्था के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की.
https://बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही KGF 2, तीन दिन में कमाए इतने करोड़
मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग बूढ़ादेव की पूजा-पाठ में महुआ फूल चढ़ाते हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महुआ बीनने वाले वनवासी की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अब महुआ फूल का समर्थन मूल्य 33 रुपए किलो तय किया है. समर्थन मूल्य बढ़ने से व्यापारी और बाजार में इसका मूल्य 45 रुपए किलो तक हो गया जिसका सीधा फायदा वनवासी आदिवासियों को मिल रहा है. इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनकराम ध्रुव, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव, सदस्य अनुसूचित जनजाति आयोग गणेश ध्रुव, सदस्य युवा आयोग अनुराग शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनंत सिंह वर्मा, सरपंच कुंतला मांझी, जिला अध्यक्ष गोंड़ समाज मनराखन ठाकुर, तुलाराम सोरी, मदनसिंह मरकाम, देवी सिंह ठाकुर, तुलाराम नेताम, ईश्वर ध्रुव, गणेशराम नेताम, कृष्णा ध्रुव, दुलार सिंह ध्रुव, शिवचरण ध्रुव सहित सभी विभाग के अधिकारी एवं समाज के पदाधिकारी और ग्रामवासी उपस्थित थे.







