আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही KGF 2, तीन दिन में कमाए इतने करोड़

Published on: April 17, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. KGF Chapter 2 दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. यश की इस मूवी को पहले पार्ट से भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसकी कमाई इस बात का सबूत है. केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं. ये आंकड़े सिर्फ हिंदी वर्जन के हैं और चौंकाने वाले हैं. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज के 3 दिनों में करीब 140 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म रिलीज के चार दिनों में यानी कि वीकेंड के एंड तक अपने हिंदी वर्जन से 180 करोड़ कमा लेगी.

https://Yamaha YZF-R15M का वर्ल्ड GP 60वीं एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत

इसके अलावा फिल्म यूएस में भी अच्छी कमाई कर रही है. रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने यूएस में 3 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 23 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं दूसरी तरफ एस एस राजामौली की RRR ने भी कुछ समय पहले दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया है. ऐसा करने वाली ये देश की तीसरी फिल्म है. अब ये देखना रोचक होगा कि क्या केजीएफ भी ये कमाल कर पाती है.

https://Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 14 लोग गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now